Nainital News: रामगढ़ में कार खाई में गिरी, ताऊ-भतीजी घायल
Nainital News: रामगढ़ के नथुवाखान स्थित हरिनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादस
Nainital News: भवाली, संवाददाता। रामगढ़ के नथुवाखान स्थित हरिनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मारुति कार बेकाबू होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार स्कूली छात्रा और उसके ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हरिनगर के तोक गैराड़ी नथुवाखान निवासी राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगतराम मंगलवार सुबह कार से नथुवाखान की ओर जा रहे थे। उनकी 17 वर्षीय भतीजी कोमल आर्या पुत्री दिनेश चंद्र भी अपने ताऊ के साथ स्कूल जाने के लिए कार में बैठी थी। घर से कुछ दूर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप पांडे ने बताया कि दोनों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।


