नैनीताल के कमल बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के वरिष्ठ शिक्षाविद् कमल के पांडेय को भाजपा उत्तराखंड द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। पांडेय का शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व में कई शैक्षिक और सामाजिक पहल आगे बढ़ रही हैं।

नैनीताल के कमल बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

नैनीताल, संवाददाता। शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ शिक्षाविद् कमल के पांडेय को भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की ओर से शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।कमल के पांडेय का शैक्षिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा और उल्लेखनीय अनुभव रहा है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय में सिस्टम प्रोग्रामर, सहायक परीक्षा नियंत्रक, मीडिया प्रभारी, प्रभारी ईआरपी सेल तथा ‘समर्थ’ पोर्टल के नोडल अधिकारी समेत अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में वह हिमालयन एजूकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य के रूप में शिक्षा, शोध, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं।

उनके नेतृत्व में अनेक शैक्षिक और सामाजिक पहल निरंतर आगे बढ़ रही हैं। राज्य स्तर पर विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर चुके पांडेय के लेख राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। उनके लेख समाज में जागरूकता, शिक्षा और सकारात्मक चिंतन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने सरल, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व के लिए पहचान रखने वाले कमल पांडेय शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नियुक्त किए जाने पर पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कौस्तुभानंद जोशी का आभार व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।