ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालसीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी

सीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी

ओखलकांडा के राजकीय इंटर कालेज पैटना में पर्यावरण प्रेमी ग्रुप की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में भास्कर सिंह और जूनियर वर्ग में सन्नी टम्टा ने प्रथम स्थान...

सीनियर वर्ग में भास्कर और जूनियर में सन्नी ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 17 Nov 2018 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

ओखलकांडा के राजकीय इंटर कालेज पैटना में पर्यावरण प्रेमी ग्रुप की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में भास्कर सिंह और जूनियर वर्ग में सन्नी टम्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं लोगों में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण कड़ी बन सकते हैं। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन बिष्ट, प्रधानाचार्य एसके ओझा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें