एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि करने की मांग
मुक्तेश्वर में अनुसूचित जाति-जाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 मांगों का ज्ञापन एसडीएम धारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। इसमें छात्रवृत्ति में वृद्धि, समयबद्ध भुगतान, इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, और अन्य मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

मुक्तेश्वर, संवाददाता। अनुसूचित जाति-जपजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम धारी के माध्यम से सीएम को भेजा। साथ ही जल्द मांगों पर कार्रवाई न होने पर आन्दोलन को चेताया।ज्ञापन में अनुसूचित जाति - जनजाति के छात्रों के हित में छात्रवृति में वृद्धि किए जाने, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, ऑनलाइन पारदर्शी स्थानांतरण प्रकिया लागू करने, प्राथमिक स्तर पर अंतरमंडलीय स्थानांतरण सुनिश्चित करने, लंबित पदोन्नति प्रकिया शुरू करने, बैकलॉग रिक्तयों की पूर्ति करने, दुर्गम व अति दुर्गम स्थलों पर संतुलित नियुक्ति करने, एसटी-एससी छात्रों के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा में डिजिटल सहायता को सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
संविदा, उपनल व आउटसोर्सिंग में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम चंद्र, संजीव कुमार, नीमा आर्या, रवि शंकर आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


