Nainital News: सतबुंगा हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया उद्घाटन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

Nainital News: रामगढ़ ब्लॉक के सतबुंगा हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने के बाद मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इससे सतबुंगा और दुत्कानेधार के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद करीब 15 किलोमीटर दूर पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरी हुई। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शिक्षा सुविधाएं बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया।

Nainital News: सतबुंगा हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया उद्घाटन

Nainital News: भीमताल, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के सतबुंगा और दुत्कानेधार के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। सदबुंगा हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण होने के बाद मंगलवार को विद्यालय का उद्घाटन किया गया।ग्रामीण लंबे समय से सतबुंगा हाईस्कूल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत करने की मांग कर रहे थे। हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर दूसरे विद्यालयों में जाना पड़ता था। दुर्गम रास्तों और लंबी दूरी के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के से समस्या को दूर करने की मांग की।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यालय का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विद्यालय के उच्चीकरण में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री का आभार जताया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: सतबुंगा हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया उद्घाटन