ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालसफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शपथ ली

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शपथ ली

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सादे समारोह में शपथ दिलाई।...

सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शपथ ली
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 01 Jul 2019 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सादे समारोह में शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष ने संगठन की मांगों को हल करवाने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि मामले को अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय भगत, सचिव सोनू सहदेव व उप सचिव कमल कुमार को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों के लिए काम करेगी। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रदेश महामंत्री गोविन्द टांक ने किया। इस मौके पर संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कटियार, वाल्मिकी समाज के सरपंच मनोज कुमार, ओम प्रकाश चौटाला, सभाषद दीपक बर्गली, राजू टांक, मोहन सिंह नेगी, गजाला कमाल, महेश कुमार, महेंद्र लाल, मनोज कुमार मंगावली, जगमोहन, गिरीश भैय्या, क्रांति देवी, मंगू लाल, नीरज आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें