रितिका ने रमन-चारपैक फेलोशिप हासिल की
डीएसबी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग की शोध छात्रा रितिका जोशी ने फ्रांस की रमन-चारपैक फेलोशिप हासिल की...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालTue, 15 Oct 2019 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें
डीएसबी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग की शोध छात्रा रितिका जोशी ने फ्रांस की रमन-चारपैक फेलोशिप हासिल की है। भारत में फ्रांस व भारत के बीच इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर दा प्रमोशन ऑफ अडवांस रिसर्च के तहत यह फेलोशिप दी जाती है। रितिका इसके तहत फ्रांसीसी संस्थान में अपना शोध कार्य कर सकेगी।
रितिका विभाग के प्रो. रमेश चंद्रा के निर्देशन में शोध कर रही है। उसका विषय सोलर फिजिक्स है। रितिका की इस सफलता पर डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, विभागाध्यक्ष प्रो. एचसी चंदोला, प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, राम सिंह गुसाईं आदि ने बधाई दी है।