
फैलता प्लास्टिक जंगलों और वन्यजीवों के लिए बढ़ता खतरा
समस्या फैलता प्लास्टिक जंगलों और वन्यजीवों के लिए बढ़ता खतराफैलता प्लास्टिक जंगलों और वन्यजीवों के लिए बढ़ता खतराफैलता प्लास्टिक जंगलों और वन्यजीवों क
नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन तेजी से बढ़ने के साथ ही जंगलों में प्लास्टिक कचरे का खतरा भी गहराता जा रहा है। शहर से लेकर जंगलों की गहराइयों तक पहुंच रहा प्लास्टिक न केवल प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि वन्यजीवों और जंगल के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र पर भी गंभीर असर डाल रहा है। पिछले एक दशक में नैनीताल क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे और फूड वैनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ शहर के बाद अब जंगल भी प्लास्टिक कचरे की चपेट में आने लगे हैं।

कई जगहों पर ट्रैकिंग रूट, व्यू प्वाइंट और पिकनिक स्पॉट प्लास्टिक की बोतलों, पॉलीथिन और रैपर से अटे पड़े दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय युवाओं में जंगलों में पार्टी करने का बढ़ता चलन स्थिति को और गंभीर बना रहा है। पार्टी के दौरान छोड़ा गया कूड़ा-कचरा जंगलों के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचकर पर्यावरण के लिए खतरा बन रहा है। जीव विज्ञान के प्रवक्ता कमलेश पांडे बताते हैं कि जंगलों में फैलता प्लास्टिक कई तरह से विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है। प्लास्टिक मिट्टी और पानी को प्रदूषित कर रहा है, जिससे वनस्पतियों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। कई जानवर प्लास्टिक निगल लेते हैं, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है। प्लास्टिक की मौजूदगी से मिट्टी की गुणवत्ता कमजोर हो रही है, जिससे पेड़-पौधों का प्राकृतिक विकास रुकता है। बरसाती नालों और झीलों में प्लास्टिक पहुंचकर पानी की गुणवत्ता को भी खराब कर रहा है। जंगलों में आग लगने पर प्लास्टिक जलकर जहरीला धुआं पैदा करता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और आग तेजी से फैलती है। विभाग सख्त चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि विभाग जंगलों में प्लास्टिक को रोकने के लिए हर रेंज में विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा, चीनापीक, जू, टिफिन टॉप समेत सभी प्रमुख ट्रैकिंग और पर्यटन स्थलों के गेटों पर प्लास्टिक की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। पर्यटकों के बैग से प्लास्टिक बैग और बोतलें निकाल कर उन्हें अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती। विभाग कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी भी बढ़ा रहा है और नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पर्यटकों व स्थानीय युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




