हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Feb 28, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार भंडारी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। 'कविता की बात चाय के साथ' कार्यक्रम में क्षेत्र के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

बेतालघाट। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में शनिवार को हास्य कवि एवं वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार भंडारी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह के तहत “कविता की बात चाय के साथ” कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें क्षेत्र के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य और प्रेरणादायी कविताओं पर खूब तालियां बजीं। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक भंडारी ने लगभग 30 वर्षों तक ऊंचाकोट, धनियाकोट और बेतालघाट के विद्यालयों में सेवाएं देते हुए शिक्षा के साथ साहित्य के माध्यम से भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

अपने संबोधन में राजकुमार भंडारी ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इधर, राजीव गांधी आवासीय विद्यालय में भी स्टाफ ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।