ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालहिडिम्बा धाम वनखंडी आश्रम में हुए धार्मिक अनुष्ठान

हिडिम्बा धाम वनखंडी आश्रम में हुए धार्मिक अनुष्ठान

सातताल तिरछाखेत ग्राम सभा से 4 किमी दूर हिडिम्बा धाम वनखंडी आश्रम में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। देवी भागवत के बाद नौवें दिन हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा...

हिडिम्बा धाम वनखंडी आश्रम में हुए धार्मिक अनुष्ठान
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालWed, 11 Dec 2019 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सातताल तिरछाखेत ग्राम सभा से 4 किमी दूर हिडिम्बा धाम वनखंडी आश्रम में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान हुए। देवी भागवत के बाद नौवें दिन हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा विदेशों से आए भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। यहां हुए हवन में 100 से अधिक साधुओं ने भी प्रतिभाग किया।

बुधवार को मंदिर परिसर में हवन के दौरान देश व समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। शास्त्री नीरज महादेव ने यजमानों से हवन में आहूति दिलवाई। इससे पूर्व, मंदिर में दत्तात्रेय जयंती भी मनाई गई। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर मां भगवती का डोला निकाला गया। व्यास कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि कलयुग में देवी भागवत सुनने से सब दुख दूर होते हैं। उन्होंने परायण के दिन पितरों का तर्पण कर उन्हें जल देने व नव देवियों के अवतारों की कथा सुनाई। इस मौके पर वनखंडी महाराज, दयालु महाराज, त्रिलोकी स्वरूप तीर्थ महाराज, सत्यानंद ब्रह्मचारी, पवन नाथ , भीमेश्वर महादेव, अशोकानंद गिरी, मौनी बाबा, अमोढ़ा देवी, शास्त्री महेश पाठक, पंडित किरन तिवारी, नवीन जोशी, महंत बालक गिरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें