Nainital News: भवाली में पहली बार दिखा बर्मीज अजगर
हिन्दुस्तान, नैनीताल
Nainital News: भवाली में शनिवार को अल्मोड़ा रोड के समीप एक विशाल बर्मीज अजगर दिखाई दिया, जिससे हड़कंप मच गया। वन विभाग और स्नेक कैचर दिनेश जोशी ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। यह भवाली क्षेत्र में पहली बार देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत और कौतूहल है।
भवाली में पहली बार दिखा बर्मीज अजगर
Nainital News: भवाली। अल्मोड़ा रोड स्थित श्मशान घाट के पास शनिवार को विशाल बर्मीज अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ स्नेक कैचर दिनेश जोशी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। दिनेश जोशी ने बताया कि भवाली क्षेत्र में पहली बार यह दुर्लभ अजगर मिला है। पहाड़ी क्षेत्र में इसके मिलने से लोगों में दहशत के साथ कौतूहल भी है।


