राजेंद्र जिलाध्यक्ष तथा विनीत जिलामंत्री बने
फारेस्ट मिनस्टिीरियल एसोसिएशन जिला शाखा नैनीताल के द्विवार्षिक अधिवेशन में शुक्रवार को हुआ,कर्मचारियों की समस्याओं पर...
फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिला शाखा नैनीताल के द्विवार्षिक अधिवेशन में शुक्रवार को कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा इनके निस्तारण की कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से भूमि संरक्षण वन प्रभाग के राजेंद्र सिंह बिष्ट को जिला अध्यक्ष तथा मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं दफ्तर में तैनात विनीत साह को जिला मंत्री चुना गया।फेरी हाल में हुए अधिवेशन में दक्षिणी कुमाऊं वृत्त में तैनात आनंद गिरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के भुवन सिंह राणा को उपाध्यक्ष, नैनीताल वन प्रभाग के हरीश सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ही ऋचा मटियानी को संयुक्त मंत्री, नैनीताल वन प्रभाग के ललित प्रसाद तथा वन वर्धनिक नैनीताल के मोहन सिंह भैसोड़ा को संगठन मंत्री, नैनीताल वन प्रभाग के महेन्द्र सिंह रावत तथा दक्षिणी कुमाऊं वृत्त के अक्षय कुमार को प्रचार मंत्री जबकि दक्षिणी कुमाऊं वृत्त के किशन सिंह मेहरा को सम्प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। शाखा अध्यक्ष रामनगर खष्टी बल्लभ सनवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।इससे पूर्व दो वर्ष के कार्यों के बारे में बताते हुए आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बलवंत सिंह नेगी, राजेद्र सिंह बिष्ट, डा. उमेश बिष्ट, राजेंद्र मनराल, खष्टी बल्लभ सनवाल, भगवती प्रसाद पंत, गोपाल सिंह डोभाल, दीप चंद्र समेत पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।