नैनीताल में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
सरोवर नगरी में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान यहां पहुंचे देशी-विदेशी सैलानियों ने मौसम के बदलते मिजाज का खूब आनंद लिया। शुक्रवार को सुबह से ही सरोवर...
सरोवर नगरी में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान यहां पहुंचे देशी-विदेशी सैलानियों ने मौसम के बदलते मिजाज का खूब आनंद लिया। शुक्रवार को सुबह से ही सरोवर नगरी में बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर दो से तीन बजे तक एक घंटा हुई झमाझम बारिश ने नैनीताल घूमने आए सैलानियों की मनोकामना पूरी कर दी। इस दौरान शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलों के दीदार को पहुंचे सैलानियों ने बारिश के बाद खूब मस्ती की। साथ ही पर्यटकों ने फोटोग्राफी के माध्यम से यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया। इधर, जीआईसी तल्लीताल स्थित जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 27.5 तथा न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था, जोकि शुक्रवार को गिरावट के बाद अधिकतम 26 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि 8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।