ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकिसानों तक उन्नत बीज पहुंचायें वैज्ञानिक: राज्यपाल किसानों तक उन्नत बीज पहुंचायें वैज्ञानिक: राज्यपाल

किसानों तक उन्नत बीज पहुंचायें वैज्ञानिक: राज्यपाल किसानों तक उन्नत बीज पहुंचायें वैज्ञानिक: राज्यपाल

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी...

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी...
1/ 2गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी...
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी...
2/ 2गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरMon, 22 Mar 2021 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पंतनगर वरिष्ठ संवाददाता

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 109वां अखिल भारतीय किसान मेला प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से किसानों को उन्नत प्रजातियों के बीज और उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं, किसानों से भी आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक और आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने के अभियान से जुड़ें।

सोमवार को पंत विवि में चार दिवसीय किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्टालों का निरीक्षण कर उन्नतशील प्रजातियों और कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एक स्टाल पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित हल्दी और गुलाल की खरीदारी की। इससे पूर्व अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज भी 80 प्रतिशत किसान गांवों में रहते हैं। कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये वैज्ञानिकों को प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि किसान को फसलों के सही दाम मिलें, ताकि उन्हें कर्ज नहीं लेना पड़े और वे आर्थिक तौर पर मजबूत हों। कोरोनाकाल का जिक्र करते हुये कुलाधिपति एवं राज्यपाल मौर्य ने कहा कि बीते एक साल में खेती की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, यह अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, प्राणदाता भी हैं।

उत्तराखंड में खेती-किसानी को लेकर कुलाधिपति ने कहा कि जड़ी-बूटी और औषधीय पौधों के मामले में देवभूमि उत्तराखंड समृद्ध है। पर्वतीय अंचलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये यह जरूरी है कि औषधीय पौधों की पहचान कर इन्हें बढ़ावा दिया जाये। साथ ही जड़ी-बूटी से जुड़े उत्पाद भी तैयार करने की व्यवस्था बनानी होगी। इसके लिये स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को प्रशिक्षण देने की जरूरत है। इससे पूर्व कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप सिंह ने स्मृति चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कुलपति-किसानों का संवाद सुना

उद्घाटन के बाद कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विवि के गांधी हॉल में कुलपति एवं किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने किसानों की ओर से उठायी जा रहीं समस्याओं को ध्यान से सुना और कुलपति एवं विवि के वैज्ञानिकों से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास करने की अपील की। इस दौरान राज्यपाल ने पद्मश्री प्रेमचन्द्र शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने कृषि से सम्बंधित पुस्तकों का विमोचन भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें