ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालझील में गंदगी की या मछली को दाना डाला तो कार्रवाई तय

झील में गंदगी की या मछली को दाना डाला तो कार्रवाई तय

नैनी झील में गंदगी की या मछलियों को दाना डाला तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। पालिका इसे लेकर इन दिनों खासी सख्त हो गई है। शुक्रवार को पालिका ने झील के किनारे ब्रेड व बन बेचने वालों को खदेड़ा एवं कुछ...

झील में गंदगी की या मछली को दाना डाला तो कार्रवाई तय
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनी झील में गंदगी की या मछलियों को दाना डाला तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। पालिका इसे लेकर इन दिनों खासी सख्त हो गई है। शुक्रवार को पालिका ने झील के किनारे ब्रेड व बन बेचने वालों को खदेड़ा एवं कुछ का समान भी जब्त किया। इस दौरान कुछ लोगों ने अभियान का विरोध भी किया, जिस पर पालिकाकर्मियो ने एफआईआर की चेतावनी दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिन में पालिका को बैंड स्टैंड क्षेत्र में पर्यटकों द्वारा मछलियों को ब्रेड खिलाए जाने की सूचना मिली। इसके लिए कुछ लोगों ने बकायदा दुकान भी लगाई थी। एसआई कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पालिका टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खुले में ब्रेड व बन बेच रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। कुछ पालिकाकर्मियों को देखकर भाग खड़े हुए। इस दौरान एक दर्जन ब्रेड व बन भी जब्त किए। अभियान का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पालिका ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने व अभियान जारी रखने को कहा। अभियान में धर्मेश प्रसाद, चंद्र लाल, राहुल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें