Nainital News: लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: नैनीताल की लोअर माल रोड के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य में देरी से नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लोनिवि ने 15 अगस्त तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम समय पर नहीं हुआ। कांग्रेस ने भी धरने का समर्थन किया है।

लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष
लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की लोअर माल रोड के स्थायी ट्रीटमेंट के कार्य में हो रही लेटलतीफी से नाराज नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रविवार को उनके धरने को नगर पालिका के कई सभासदों ने भी अपना समर्थन दिया।

परियोजना में देरी

बीते साल सितंबर में लोअर माल रोड के एक हिस्से पर दरार उभर आई थी। जिसके बाद लोनिवि ने इस सड़क के प्रभावित हिस्से पर यातायात बंद कराकर स्थायी ट्रीटमेंट का काम शुरू किया। समय पर कार्य पूरा करने के बजाय बार-बार तिथि आगे बढ़ाई जाती रही। जिसके चलते नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष टंडन ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि से नाराजगी जताई थी। लोनिवि ने उन्हें ट्रीटमेंट का कार्य 15 अगस्त तक पूरा कर लेने का आश्वासन दिया था। साथ ही टंडन ने इस तिथि तक काम न होने पर उसी दिन कार्यस्थल पर धरने को चेताया। मगर, लोनिवि 15 अगस्त तक काम पूरा नहीं कर सकी। ऐसे में शनिवार को टंडन मौके पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। खराब मौसम के बावजूद टंडर रातभर धरने पर डटे रहे। इधर, रविवार सुबह उनका बीपी जांचा गया। दिनभर वे धरने पर डटे रहे। टंडन ने कहा कि 10 माह से लोअर मालरोड के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है l काम पूरा करने की समयसीमा भी निकल चुकी है। अपर मालरोड में भी कई जगहों पर दरारें उभर गईं हैं l प्रशासन जब तक लिखित रूप से लोअर मालरोड के ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण करने का समय नहीं देता, प्रदर्शन जारी रहेगा। नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, जितेंद्र पांडे और राकेश पवार ने भी समर्थन दिया।

कांग्रेसियों का समर्थन

नैनीताल। लोअर माल रोड का ट्रीटमेंट कार्य समय पर पूरा न किए जाने के खिलाफ धरने पर बैठे मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के अनिश्चिकालीन धरने को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। रिवार को समर्थन देने वालों में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव प्रेम शर्मा, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या आदि रहे।

प्रगति की कमी

सिर्फ 51 माइक्रो पाइलिंग का ही काम पूरा

लोअर मालरोड के स्थायी ट्रीटमेंट को कुल 51 माइक्रो पाइलिंग की जानी हैं, पर 15 अगस्त तक सिर्फ 31 ही पूरी हो सकी हैं। शेष 20 पाइलिंग और स्लैब डालने का काम अब भी लटका है। ट्रीटमेंट वाले हिस्से के अलावा अन्य जगहों पर भी सड़क में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। बरसात के कारण स्थिति और खराब होने का डर है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि ड्रिलिंग में समस्या आने से डिजाइन चेंज करना पड़ा l जिस कारण कार्य में विलंब हुआ है l तेजी से कार्य किया जा रहा है, यदि कार्य इसी रफ्तार से चलता रहा, ड्रिलिंग में कोई समस्या नहीं आई तो सितंबर तक कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा。

सामान्य प्रश्न

अवधि कब तक धरना जारी रहने की संभावना है?
परियोजना के काम पूरा करने का समय नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष