नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन

May 26, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

धरना-प्रदर्शन नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन नैनीताल में जिला विकास प

नैनीताल में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ सोमवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश पनेरु, सौरभ रौतेला और आशा आर्य के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण स्थानीय निवासियों को नोटिस थमाकर डराने का कार्य कर रहा है और उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस दौरान ओखलकांडा समेत अन्य स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीडीए कार्यालय के आगे जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। धरने के दौरान हरीश पनेरु ने बताया कि प्राधिकरण भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी समेत अन्य क्षेत्रों में पिछले 50 वर्षों से बसे मूल निवासियों को लगातार नोटिस भेजकर डरा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली का विरोध करता है, तो उसे मकान गिराने की धमकी दी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण बड़े बिल्डरों के साथ मिलीभगत कर रहा है और उन्हें नियमों में छूट दी जा रही है, जबकि आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने जल्द अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि आश्वासन के अनुसार कार्य नहीं हुआ, तो वे राज्यपाल से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे और बड़ा जन आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गीता आर्या, भगवती पनेरु, मुकेश कुमार, भूपेंद्र मेहता, नारायण सिंह बर्गली, चंपा देवी, सुनीता देवी, नवीन पनेरु, सुंदर सिंह, हेमा देवी, विपिन पनेरु, राकेश नैनवाल आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।