ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालगांधी जयंती पर सभी कार्यालयों में कार्यक्रम होंगे

गांधी जयंती पर सभी कार्यालयों में कार्यक्रम होंगे

गांधी जयंती पर सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में झंडारोहण के साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी...

गांधी जयंती पर सभी कार्यालयों में कार्यक्रम होंगे
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 27 Sep 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल। गांधी जयंती पर सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में झंडारोहण के साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कार्यालयों मे महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। मालरोड पार्क, ठंडी सडक समेत अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। कोविड 19 को देखते हुये प्रभात फेरी, झांकी रैली आदि कार्यक्रम नहीं होंगे। बैठक में सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान, सहायक अभियन्ता लोनिवि शाहिद अख्तर, अवर अभियन्ता नगर पंचायत महेन्द्र सिह धौनी, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद चन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें