Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsPolitical Tensions Rise in Uttarakhand Assembly as Leaders Clash Over Development Work
गरमपानी और बेतालघाट में भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाया

गरमपानी और बेतालघाट में भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाया

संक्षेप:

विधानसभा विशेष सत्र में विधायक भगत और यशपाल आर्य के बीच हुई थी गहमागहमी - भाजपाई बोले, भाजपा के कार्यों को अपना बताकर गुमराह कर रहे नेता प्रतिपक्ष गर

Nov 06, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

गरमपानी, संवाददाता। विधानसभा विशेष सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बीच विकास कार्यों को लेकर हुई गहमागहमी अब दोनों दलों के बीच आपसी खींचतान का कारण बन गई है। जहां बीते दिनों बेतालघाट में कांग्रेसियों ने विधायक भगत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया था, वहीं गुरुवार को भाजपाइयों ने गरमपानी और बेतालघाट में नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उनका पुतला जलाया। भाजपा के गरमपानी अध्यक्ष नीरज बिष्ट और बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा के नेतृत्व में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पुतला जलाया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के खिलाफ अशोभनीय व्यवहार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यशपाल आर्य ने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को अपना कार्य बताया गया। जबकि बंशीधर भगत ने विधायक रहते हुए अपने कार्यकाल में चमड़िया-लोहली मोटर मार्ग, हली-हरतपा मोटर मार्ग, ढौकाने-ओड़ाखान मोटर मार्ग, कूल-चोपड़ा मोटर मार्ग समेत राइंका लोहली, मौना, हल्सौ, रातीघाट का उच्चीकरण किया। कहा कि मनरसा लिफ्टिंग योजना, ढौकाने आईटीआई की स्वीकृति कराने समेत कई कार्य भी कराए, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष इन सभी कार्यों को सदन में अपना कार्य बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान गरमपानी में जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, कैलाश बधानी, रक्षित साह, दीवान सिंह और बेतालघाट में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दलीप बोहरा, नंदी खुलबे, चित्रा जैड़ा आदि मौजूद रहे।