Nainital News: गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर तीन पर्यटकों का चालान
Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में गलत दिशा में वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले तीन पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। शुक्रवार को

Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में गलत दिशा में वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले तीन पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। शुक्रवार को तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पंजीकृत दो और हरियाणा पंजीकरण का एक वाहन नो-एंट्री की ओर से गलत दिशा में प्रवेश कर गया। पुलिस ने तीनों वाहन चालकों को रोका, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद आगे बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक लिया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार और दिनेश चंद्र तथा हरियाणा निवासी आशुतोष चौहान के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


