कैंची धाम क्षेत्र में 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में लॉकडाउन के बावजूद कैंची धाम में गैर-अधिकृत टैक्सी वाहनों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया टैक्सी वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चालान किया और सीज किया। नैनीताल पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की।

कैंची धाम क्षेत्र में 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज

नैनीताल। पाबंदी के बावजूद कैंची धाम क्षेत्र में दौड़ रहे दोपहिया टैक्सी वाहनों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कोतवाली भवाली में पहुंचाया गया| नैनीताल पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।