बेतालघाट में पिकअप खाई में गिरी, चालक घायल
बेतालघाट में बुधवार रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चालक नंदकिशोर को रात भर वाहन में रहने के बाद सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला। घायल चालक को सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया गया और वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट क्षेत्र के डाबर जोशीखोला में बुधवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह हादसे की सूचना पर पहुंच पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।जानकारी के अनुसार ढोलगांव निवासी 42 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र गुजराम पिकअप लेकर बेतालघाट जा रहा था। रात करीब 2 बजे वाहन अनियंत्रित होकर डाबर जोशीखोला बेतालघाट के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। वह रातभर वाहन में ही रहा। गुरुवार सुबह सूचना पर बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


