Nainital News: 19 अगस्त को होगी ओपन फोटोग्राफी प्रदर्शनी
हिन्दुस्तान, नैनीताल
Nainital News: नैनीताल। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फ्लोरिस्ट लीग इंडिया, नैनीताल की ओर से 19 अगस्त को सीआरएसटी इंटर कॉलेज हॉल में ओपन फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयो

Nainital News: नैनीताल। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फ्लोरिस्ट लीग इंडिया नैनीताल की ओर से 19 अगस्त को सीआरएसटी इंटर कॉलेज हॉल में ओपन फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय और उभरते फोटोग्राफरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागी अधिकतम चार छायाचित्र प्रदर्शित कर सकते हैं। प्रतिभागिता शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। फोटो जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक है। फोटो जमा करने के लिए हिमांशु जोशी, म्यूनिसिपल मार्केट मल्लीताल, सीआरएसटी इंटर कॉलेज कार्यालय अथवा नेहा फोटो स्टूडियो मल्लीताल में संपर्क किया जा सकता है। प्रदर्शनी 19 अगस्त को शाम चार से सात बजे तक आयोजित होगी।
आयोजकों ने फोटोग्राफी में रुचि रखने वालों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।


