12वीं में छात्र दिनेश प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्र दिनेश चंद्र भट्ट ने 12वीं की परीक्षा में सम्मान प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने दिनेश के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।

नैनीताल। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से घोषित पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा द्वितीय के परीक्षाफल में श्रीराम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल का शानदार प्रदर्शन रहा। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्र दिनेश चंद्र भट्ट ने उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में सम्मान प्रथम श्रेणी हासिल की है। दिनेश भट्ट के सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्य, अध्यक्ष पदम सिंह रावत, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी, अध्यापक मोहन चंद्र भट्ट, दीपक कुमार, नंदा बल्लभ गरजोला आदि ने खुशी व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


