दोषापानी डिग्री कॉलेज में छात्रों को आत्मनिर्भर बनने को किया प्रेरित
पंडित पूर्णानंद तिवारी डिग्री कॉलेज में बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी दी गई। भूपेंद्र मेहरा ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल पहचानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पंजीकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में चर्चा की गई। छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
भवाली, संवाददाता। पंडित पूर्णानंद तिवारी डिग्री कॉलेज दोषापानी में बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता भूपेंद्र मेहरा ने छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल और नवाचार को पहचानने व उन्हें उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदानों का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. कविता पंत ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना में पंजीकरण करने और इससे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अजरा परवीन व संचालन डॉ. अनीता नेगी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


