पुरानी बसें मैदानी डिपो से संचालित करने का अनुरोध
भवाली में पुरानी रोडवेज बसों के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। एआरएम नवीन चंद्र ने तकनीकी आरएम को पत्र लिखकर 9 लाख किमी से अधिक चल चुकी बसों को मैदानी डिपो भेजने का अनुरोध किया है। वर्तमान में भवाली...
भवाली। रोडवेज की पुरानी बसों के संचालन से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पहाड़ी रूटों पर रोडवेज की पुरानी बसों का सफर और खतरनाक हो गया है। भवाली डिपो के एआरएम नवीन चंद्र ने आरएम (तकनीकी) को पत्र भेजकर निर्धारित किमी पार कर चुकी बसों को मैदानी डिपो में भेजने का अनुरोध किया है। परिवहन निगगम ने हाल ही में भवाली डिपो को 7 नई बसें दी हैं। पत्र में एआरएम नवीन चंद्र ने कहा है कि डिपो की 5 बसों ने 9 लाख व 3 बसों ने 8 लाख किमी से अधिक किमी पूरे कर लिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से इन बसों को मैदानी डिपो में स्थानांतरित कर संचालन कराना चाहिए। बताया कि डिपो में 28 पुरानी व 7 नई समेत कुल 35 बसें हैं। जिनका संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।