ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनौकुचियाताल में श्रीकृष्ण की लीलाओं ने दर्शकों का मोहा मन

नौकुचियाताल में श्रीकृष्ण की लीलाओं ने दर्शकों का मोहा मन

क्षेत्र में पहली बार मंचित श्रीकृष्ण लीला देखने उमड़ी भीड़

नौकुचियाताल में श्रीकृष्ण की लीलाओं ने दर्शकों का मोहा मन
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालTue, 18 Sep 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नौकुचियाताल रामलीला मैदान में वृदांवन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला का शानदार मंचन कर दर्शकों को देर रात तक बैठने को मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण लीला देखने दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। कलाकारों ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। दर्शक आधी रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। वृदांवन से पहुंचे 18 सदस्यीय कलाकारों के दल ने श्रीकृष्ण जन्म से लेकर कंस वध, विराट दर्शन आदि लीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक मयूर नृत्य, दीपक नृत्य व फूलों की होली रहा। कार्यक्रम में रीगन गुप्ता ने लस्सी व मिष्ठान वितरण किया। स्थानीय बच्चों ने सुंदर अभिनय व नृत्य किया। जिन्हें इंटर कालेज की शिक्षिका ने पुरस्कृत किया गया। मौके पर ध्येय संस्था अध्यक्ष राहुल जोशी, हंसी बृजवासी, अंबिका पाठक, चंद्रशेखर बृजवासी, ललित लोहनी, नवीन दुम्का, मोहन पंत, रमेश चंद्र, मुकेश जोशी, प्रदीप दुर्गापाल, ललित पोखरिया, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट, पूरन जोशी, मनोज दुर्गापाल, राकेश भट्ट, कमल बृजवासी, घनश्याम खडका, भास्कर भगवाल, जितेन्द्र चनौतिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें