एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राफेल घोटाले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 24 Sep 2018 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राफेल घोटाले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सरकार की ओर से इतना बड़ा घोटाला किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश सिंह अधिकारी, गौरव जोशी, अभिजीत सिंह बिष्ट, शिवा बिष्ट, राहुल बिष्ट, दीपक जोशी, जुनैद अहमद, शैलेश बिष्ट, मोहित गोयल, अजय बिष्ट, गौरव कुमार, राजू टांक, नफीस अंसारी, संजय जैड़ा, सादाब खान, उस्मान सिद्दकी आदि शामिल रहे।