ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालमत्स्य उत्पादन बढ़ाने को उत्तम बीज की जरूरत

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को उत्तम बीज की जरूरत

शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य वैज्ञानिकों ने उत्तम किस्म का मत्स्य बीज और उच्च कोटि के मत्स्य आहार की आवश्यकता पर चर्चा...

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को उत्तम बीज की जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 10 Jul 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मत्स्य वैज्ञानिकों ने उत्तम किस्म का मत्स्य बीज और उच्च कोटि के मत्स्य आहार की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही इसे मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया।

शुक्रवार को राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए पशुधन एवं मत्स्य विकास मंत्री रेखा आर्या ने कृषकों से मत्स्य पालन में नवीनतम आधुनिक तकनीकी को अपनाने पर जोर दिया। भारतीय कृषि परिषद उप निदेशक डॉ.जेके जेना ने पर्वतीय नदियों से लुप्त हो रही असेला (स्नोट्राउट) एवं महाशीर के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। डीसीएफआर निदेशक डॉ.देवाजीत शर्मा ने कहा आधुनिक समय में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त मत्स्य आहार व वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर मत्स्य उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। वेबिनार में जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल, सिक्किम, नागालैंड के मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा किए। यहां वैज्ञानिक डॉ.एनएन पांडे, डॉ.सुरेश चंद्रा, डॉ.रितेश टंडेल, डॉ.विजू सैम कमलम, डॉ.राजेश आदि रहे।

-------------

मत्स्य पालक दिवस पर कृषकों को बांटे मत्स्य बीज

भीमताल। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर भीमताल में मत्स्य विभाग की ओर से स्थानीय मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज वितरित किए। मत्स्य प्रभारी विशाल दत्ता ने कहा भीमताल समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। मत्स्य पालन प्रवासियों के लिए एक अच्छा स्वरोजगार हो सकता है। यहां मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगडवाल, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक ओखलकांडा रश्मि रावत, बीडीसी सदस्य गोपाल भट्ट आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें