ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनवीन उप्रेती अध्यक्ष और दिनेश लाल मंत्री बने

नवीन उप्रेती अध्यक्ष और दिनेश लाल मंत्री बने

लोक निर्माण विभाग राजकीय वाहन चालक संघ नैनीताल इकाई की कार्य कारिणी का पुर्नगठन हो गया...

नवीन उप्रेती अध्यक्ष और दिनेश लाल मंत्री बने
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 20 Aug 2018 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक निर्माण विभाग राजकीय वाहन चालक संघ नैनीताल इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हो गया है। इसमें नवीन चंद्र उप्रेती अध्यक्ष और दिनेश लाल मंत्री चुने गए। प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुए चुनाव का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरीश भगत ने किया। कार्यकरिणी में जगदीश राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन सिंह नौलिया उपाध्यक्ष, देवी राम, संजय मेहरा संयुक्त मंत्री, मो. अहमद संगठन मंत्री और रमेश जोशी प्रचार मंत्री चुने गए। गिरीश जोशी को संरक्षक का दायित्व दिया गया। नये पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर अस्थायी खंड लोनिवि भवाली से जुड़े सदस्यों को संगठन से निलंबित करने का फैसला लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें