ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनौल की दीक्षा ने बनाया सिलाई को स्वरोजगार का साधन

नौल की दीक्षा ने बनाया सिलाई को स्वरोजगार का साधन

नगर के समीपवर्ती नौल निवासी दीक्षा जोशी ने सिलाई को स्वरोजगार का साधन बनाया है। साथ ही वह गांव की युवतियों और महिलाओं को भी निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना...

नौल की दीक्षा ने बनाया सिलाई को स्वरोजगार का साधन
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालWed, 26 Aug 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के समीपवर्ती नौल निवासी दीक्षा जोशी ने सिलाई को स्वरोजगार का साधन बनाया है। साथ ही वह गांव की युवतियों और महिलाओं को भी निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं। उनकी ओर से महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के लिए किये जा रहे कार्य को देखते हुये ध्येय संस्था ने प्रशस्ति पत्र के साथ एक सिलाई मशीन भेंट कर उन्हें सम्मानित किया है।

बता दें नौल की दीक्षा जोशी खुद सिलाई का काम सीख कर स्वरोजगार से जुड़ी और उसके बाद उन्होंने गांव की युवतियों और महिलाओं को सिलाई सिखाने के लिए प्ररित किया। वह गांव की एक दर्जन महिलाओं को निशुल्क अपने घर पर सिलाई सिखाकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। ध्येय संस्था ने दीक्षा के काम को देखते हुए उन्हें समानित किया। संस्था अध्यक्ष राहुल जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवतियों और महिलाओं द्वारा तैयार किये परिधानों को खरीदकर जरुरतमंदों को दिया जाएगा। बताया कि श्वेता बृजवासी, शिवानी पोखरिया, किरन बृजवासी, रिया बृजवासी, नेहा दुम्का, लता जोशी, भावना आर्या, सरस्वती प्रशिक्षण ले रही हैं। संस्था की ओर से इन्हें प्रमाण पत्र और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। यहां सतीश जोशी, मुकेश जोशी, दिनेश जोशी, पूजा जोशी, सूरज जोशी, संजय जोशी, राजेन्द्र साह, गोपाल साह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें