ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनौकुचियाताल, सातताल व भीमताल सैलानियों से पैक

नौकुचियाताल, सातताल व भीमताल सैलानियों से पैक

फोटोः नौकुचियाताल में नौकायन करते सैलानी। सैलानियों के वाहनों से पैक चनौती। ...

फोटोः नौकुचियाताल में नौकायन करते सैलानी। 
 सैलानियों के वाहनों से पैक चनौती। 
...
1/ 2फोटोः नौकुचियाताल में नौकायन करते सैलानी। सैलानियों के वाहनों से पैक चनौती। ...
फोटोः नौकुचियाताल में नौकायन करते सैलानी। 
 सैलानियों के वाहनों से पैक चनौती। 
...
2/ 2फोटोः नौकुचियाताल में नौकायन करते सैलानी। सैलानियों के वाहनों से पैक चनौती। ...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 27 Jun 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल। नौकुचियाताल, भीमताल व सातताल रविवार को सैलानियों से पैक रहा। नौकुचियाताल में तीन हजार सैलानियों ने पहुंचकर सुंदर वादियों का दीदार किया। सैलानियों की काफी संख्या में आवक होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खूशी से खिले नजर आए। सुबह से शाम तक झील में नौकायन करने वालों की भीड़ रही। कारोबारियों को आने वाले दिनों में और अधिक सैलानियों के पहुंचने की आस है। नौकुचियाताल नाव चालक समिति अध्यक्ष दुर्गा दत्त पलड़िया ने बताया कि रविवार को सुबह से शाम तक सैलानियों से क्षेत्र गुलजार रहा। नौकुचियाताल के अंतिम छोर चनौती भी दिन भर सैलानियों से पैक रहा, वहां सैलानियों के वाहनों की भीड़ रही। सैलानियों को कोविड नियमों के तहत नौकायन कराई गई। बताया कि आने वाले दिनों में और सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। इधर, भीमताल व सातताल में भी सैलानियों ने पहुंचकर सुंदर प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। इन झीलों में सैलानियों ने नौका विहार का खूब आनंद उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें