Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNational Health Mission s Pulse Anemia Campaign Screens 10 000 People in Nainital
दस हजार लोगों ने कराई स्क्रीनिंग
नैनीताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 3 से 10 फरवरी तक पल्स एनीमिया महा अभियान चलाया गया। इस अभियान में 10,000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 2 लोग अति गंभीर एनीमिया से ग्रसित पाए गए। 236...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालTue, 11 Feb 2025 08:02 PM

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पल्स एनीमिया महा अभियान 3 से 10 फरवरी तक चलाया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम मदन मेहरा ने बताया कि अभियान के तहत जिले भर में कुल 10 हजार लोगों ने स्क्रीनिंग कराई। जिसमें से 2 लोग अति गंभीर एनीमिया से ग्रसित पाए गए। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम से कम था। जबकि 236 लोगों में माध्यम एनीमिया की शिकायत पाई गई। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम से 9.9 ग्राम तक था। स्क्रीनिंग में अन्य महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम से अधिक पाया गया जो कि सामान्य श्रेणी में आता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।