मां नंदा महोत्सव में दीपों की रोशनी से जगमगाई नैनीझील
नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में पूजन के बाद नंदा चालीसा का पाठ हुआ। डीएसए मैदान में भंडारा आयोजित किया गया और शाम को दीपदान कार्यक्रम हुआ। आज डोले का नगर भ्रमण...

नैनीताल, संवाददाता। मां नंदा देवी महोत्सव में गुरुवार को नैना देवी मंदिर परिसर में पूजन के बाद नंदा चालीसा पाठ किया गया। दोपहर को डीएसए मैदान में भंडारा लगाया गया। वहीं, शाम को पंच आरती के बाद दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे पूरी नैनीझील जगमग हो गई। आज धूमधाम से मां नंदा-सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण कराया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने को श्री राम सेवक सभा, नैना देवी मंदिर, नगरपालिका परिषद और प्रशासन के कर्मचारी, अधिकारी और सदस्य जुटे हैं। महोत्सव में आज पूजन के बाद दोपहर 12 बजे डोला नगर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। जिसके बाद गोलू देवता मंदिर के पास मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
इतना ही नहीं, यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से डोले पर 100 किलो से अधिक फूलों की वर्षा की जाएगी। जो अब तक की सबसे विशाल पुष्प वर्षा होगी। फाउंडेशन के संतोष बिष्ट ने बताया कि पुष्प वर्षा के उपरांत ओपन थिएटर के बाहर प्रसाद व जूस वितरण किया जाएगा। महोत्सव में गुरुवार को पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, प्रो. ललित तिवारी, गिरीश जोशी, मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, मोहित लाल साह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




