Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Weekend Tourism Surge Crowded Attractions and Traffic Jam
वीकेंड पर पर्यटकों की आमद से गुलजार रहा नैनीताल

वीकेंड पर पर्यटकों की आमद से गुलजार रहा नैनीताल

संक्षेप:

नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। राजभवन, स्नोव्यू, चिड़ियाघर जैसे स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। शहर की सड़कों पर वाहनों की रेंगती भीड़ और जाम की स्थिति रही। प्रशासन ने जाम से राहत के लिए पर्यटकों को बायपास से भेजा। होटल में भी 20% बुकिंग हुई।

Feb 07, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on
नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद जारी है। शनिवार को शहर के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पार्किंग स्थल भी पर्यटकों के वाहनों से फुल नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ रही। शहर की सड़कों पर भी पर्यटकों के वाहन रेंगते दिखे। माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड में जाम की स्थिति बनी। जाम से निजात के लिए प्रशासन की ओर से पर्यटकों के वाहनों को रूसी बायपास से भेजा गया। शनिवार को चिड़ियाघर में 1262, बॉटेनिकल गार्डन में 462 और वुडलैंड वाटर फाल सरिताताल में 1175 पर्यटक पहुंचे। नाव चालक सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को नौकायन के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बीते सप्ताह में जहां एक दिन में नाव के 10 से 15 चक्कर लग रहे थे, अब 20 से 25 चक्कर लग रहे हैं। होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड में शहर के 20 फीसदी होटल फुल हैं।