Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Weather Update Rainfall and Temperature Drop Expected
नैनीताल में छाए घने बादल, बारिश की संभावना
नैनीताल में बीती रात बारिश के बाद आज आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान में कमी आई है, और हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 17 April 2025 12:13 PM
नैनीताल। सरोवर नगरी में बीती रात हुई बारिश के बाद सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटों में शहर में 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीती रात हुई बारिश और हवाओं के चलते शहर के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है वहीं हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।