नैनीताल में बारिश से बढ़ी ठंड, अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेंगे हालात
नैनीताल में सोमवार सुबह से घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे ठंडक में बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में 6.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंडक में बढ़ोतरी महसूस की गई। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज इसी तरह बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पिछले 24 घंटों में 6.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


