नैनीताल में सुबह से तेज हवाओं का दौर
नैनीताल में बुधवार को तेज हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। पिछले दिनों की तेज धूप के बाद तापमान में गिरावट आई। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है, न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम 22°C दर्ज किया गया।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में तेज धूप के कारण मौसम गर्म बना हुआ था, लेकिन बुधवार को हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम सामान्य रहने के साथ हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


