वाल्मीकि सभा के पुनर्गठन को लेकर 17 मार्च को आमसभा
नैनीताल में वाल्मीकि सभा का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए 17 मार्च को आमसभा आयोजित होगी। बैठक में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदान और मतगणना की तिथि पर चर्चा की जाएगी। सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

नैनीताल। वाल्मीकि सभा नैनीताल का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होने के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसके लिए 17 मार्च को आमसभा होगी। सभा के कार्यवाहक महासचिव दिनेश कटियार ने बताया कि सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे नगरपालिका सभाकक्ष में किया जाएगा। बैठक में वाल्मीकि समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया जा सके। आमसभा में चुनाव कमेटी के गठन, चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने तथा मतदान और मतगणना की तिथि निर्धारित करने आदि पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


