Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital University Student Union Elections Heat Up with Promised Polls on September 27
डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव की हलचल तेज

संक्षेप:

नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 27 सितंबर को चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। छात्र नेता नए छात्रों के लिए हेल्प डेस्क और अन्य...

Sep 08, 2025 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद से ही परिसर में चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं। छात्र नेता नए छात्रों के लिए हेल्प डेस्क सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सोमवार को छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल परिसर निदेशक से मिला और छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सार्वजनिक शौचालय, छात्रावास, पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र नेता करन सती, अभिषेक कुमार, आशीष कबडवाल, आयुष कुमार आदि रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें