जीएसटी चोरी पर सख्ती, 11 लाख वसूले, 10 होटलों को नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के राज्य कर विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। 11 लाख रुपये वसूले गए और 10 होटलों को नोटिस जारी किए गए। एक होटल ने 25 लाख का टैक्स छिपाया था। कार्रवाई जारी रहेगी, और आबकारी विभाग भी जांच कर रहा है।

जीएसटी चोरी पर सख्ती, 11 लाख वसूले, 10 होटलों को नोटिस

नैनीताल, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले होटल-रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी से 11 लाख रुपये वसूले हैं और 10 होटलों को नोटिस जारी किए हैं।सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को ज्योलीकोट स्थित एक होटल की जांच की गई। जांच में पाया गया कि होटल के पास 5 फीसदी और 18 फीसदी जीएसटी स्लैब वाले कमरे हैं। अक्तूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच होटल ने लगभग 3.5 करोड़ रुपये का व्यापार कम दिखाकर करीब 25 लाख का टैक्स छिपाया। नियमानुसार, 7500 रुपये प्रतिदिन तक के रूम पर 5 फीसदी जीएसटी लगता है, जिस पर आईटीसी यानी इनपुट टैक्स क्रेडिट मान्य नहीं है।

इसके बावजूद होटल ने 5% वाले रूम टैक्स पर भी आईटीसी क्लेम कर ली। विभाग के नोटिस के बाद होटल प्रबंधन ने 10 लाख रुपये ब्याज सहित जमा किए हैं। इसके अलावा होटल बगैर बार रजिस्ट्रेशन के मदिरा बिक्री भी कर रहा था। इस मामले में आबकारी विभाग कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि मल्लीताल बड़ा बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट द्वारा लंबे समय से टैक्स जमा न करने पर जांच की गई। पिछले आठ माह में रेस्टोरेंट ने करीब 20 लाख रुपये का व्यापार किया, जिसपर 5 फीसदी जीएसटी देय था। नोटिस मिलने पर व्यापारी ने गलती स्वीकार करते हुए, एक लाख रुपये टैक्स ब्याज सहित जमा कर दिया। इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी न देने पर 10 होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। ये होटल मुक्तेश्वर, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में स्थित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।