डीएसबी में गुस्साए छात्र नेताओं ने बीएफए विभाग में जड़ा ताला
आक्रोश डीएसबी में गुस्साए छात्र नेताओं ने बीएफए विभाग में जड़ा तालाडीएसबी में गुस्साए छात्र नेताओं ने बीएफए विभाग में जड़ा तालाडीएसबी में गुस्साए छात्
नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को छात्र नेताओं ने बीएफए (फाइन आर्ट्स) विभाग में तालाबंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभाग के प्राध्यापक पर अभद्र और अशोभनीय भाषा प्रयोग करने, छात्रों को अनावश्यक रूप से फेल करने और असाइनमेंट जमा न मानने के आरोप लगाए। विरोध जताते हुए छात्र नेताओं ने विभाग के शिक्षकों को भी कुछ देर तक अंदर ही बंद रखा। सुबह करीब 10 बजे छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, छात्रसंघ अध्यक्ष करन सती और छात्रसंघ सचिव आयुष आर्या के नेतृत्व में छात्र विभाग के बाहर एकत्र हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

उनका कहना था कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने विभाग के प्राध्यापक को तत्काल विभाग में बुलाने की मांग की। इस बीच कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वस्त किया कि मामले में विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत कुलपति को भेजी जाएगी। संकायाध्यक्ष के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने दोपहर करीब 2 बजे तालाबंदी समाप्त कर शिक्षकों को बाहर आने दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक संबंधित प्रोफेसर की ओर से त्याग पत्र नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. हृदयेश कुमार शर्मा समेत कई छात्र नेता व छात्र रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




