पहली ही बारिश में नई दुकानों की छत और लाइटों निकली पानी की धार

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल में मानसखंड योजना के तहत नयना देवी मंदिर के पास बनी नई दुकानों की छत से बारिश के पहले ही दिन पानी रिसने लगा। दुकानदारों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। बारिश के कारण प्रसाद और सामान भीग गया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। अधिकारियों ने जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

पहली ही बारिश में नई दुकानों की छत और लाइटों निकली पानी की धार

नैनीताल, संवाददाता। आला अफसरों और नेताओं की ओर से विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने को लेकर दिए जा रहे निर्देशों का कितना पालन हो रहा है? इसकी बानगी नैनीताल में मानसखंड योजना के काम में देखने को मिली है। हाल ही में करीब 2.50 से 3 लाख रुपये की लागत से नयना देवी मंदिर के समीप बनाई गई दो दुकानों की छतों से पहले ही दिन पानी टपकने लगा। फॉल्स सीलिंग में लगी लाइटों से पानी की धार निकल रही है। जिससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।मानसखंड योजना के तहत नयना देवी मंदिर और भोटिया मार्केट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं।

पंत पार्क के प्रवेश द्वार को बड़ा बनाकर भव्य रूप दिया जा रहा है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देश पूर्व में मुख्यमंत्री समेत शासन और प्रशासन के कई बड़े अफसर दे चुके हैं। मंदिर के समीप स्थित प्रसाद की दुकानों को हटाकर दो नई दुकानें बनाई गई हैं। जिनमें लोनिवि ने करीब ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किए। साज-सज्जा, चमक-धमक वाली इन दुकानों की पोल बीते बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश में खुल गई। लगातार जारी बारिश के बीच एक दुकान की छत से पानी टपकने लगा। जिससे दुकान में रखा प्रसाद और कई अन्य सामान भीगकर खराब हो गया। जबकि, इन दुकानों की छत पर अंदर की तरफ लगाई गई लाइटों के रास्ते पानी की धार बहने लगी। जिसका व्यापारियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया है। लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।::::::दुकान खोलते ही उठाना पड़ा नुकसानप्रसाद विक्रेता नीरज बोरा ने बताया कि बारिश के चलते उनकी दुकान में रखा प्रसाद भीग गया, जबकि दूसरी दुकान में आगे की ओर अंदर फर्श में पानी भर गया। उन्होंने मंगलवार को दुकान का सामान नई दुकानों में शिफ्ट किया था और बुधवार को बारिश के चलते पानी रिसकर दुकान के अंदर आ गया।बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण दुकानों में पानी के रिसाव की जानकारी मिलने पर गुरुवार को दुकानों का निरीक्षण किया। पाया गया कि इन दुकानों में लकड़ी का जो काम हुआ है उसमें गेपिंग की वजह से पानी रिस रहा है। जल्द दुकानों की मरम्मत कराई जाएगी।- रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।