मछली के लिए ब्रेड बेचने पर दुकानदार का 500 का चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक दुकानदार को मछलियों को खिलाने के लिए ब्रेड बेचने पर पालिका ने फटकार लगाते हुए चालानी कार्रवाई की। पर्यटक को मछलियों को ब्रेड डालने से रोका गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार मोहित बिष्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मछली के लिए ब्रेड बेचने पर दुकानदार का 500 का चालान

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मछलियों को खिलाने के लिए ब्रेड बेचना दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। पालिका ने दुकानदार को फटकार लगाते हुए चालानी कार्रवाई की। रविवार को भी मल्लीताल जूम लैंड के समीप पर्यटक मछलियों को ब्रेड डाल रहे थे। इस बीच पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने पर्यटक को ब्रेड डालने से रोकते हुए जमकर फटकार लगाई। जब पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की बात कही, तो पर्यटक ने दुकान संचालक की ओर से ब्रेड बेचे जाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मछलियों के लिए ब्रेड बेचने पर दुकान संचालक मोहित बिष्ट के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।