विवाह समारोह के लिए 11 लोगों ने मांगे सिलेंडर
Apr 07, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल में रसोई गैस की कमी के कारण शादी समारोहों के लिए अब केवल दो सिलेंडर दिए जाएंगे। 11 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को व्यावसायिक सिलेंडर नहीं दिया गया है। नई एसओपी जारी कर कमेटी गठित की गई है।

नैनीताल। रसोई गैस की किल्लत के चलते शादी समारोहों के लिए अब केवल दो ही सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए नैनीताल आपूर्ति विभाग में अब तक 11 लोगों ने आवेदन किया है l जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि अभी तक किसी भी उपभोक्ताओं को शादी समारोह के लिए व्यवसायिक सिलेंडर नहीं दिया गया है। प्रशासन की ओर से नई एसओपी जारी कर कमेटी गठित कर दी गई है। 11 उपभोक्ताओं ने विवाह समारोह में उपयोग के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडर मांगे हैं। इन सभी के दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित एजेंसी को गैस सिलेंडर देने की संस्तुति की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


