नैनीताल में 130 कुत्तों का बंध्याकरण और 220 का वैक्सीनेशन
नैनीताल में 130 कुत्तों का बंध्याकरण और 220 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया है। जीव दया फाउंडेशन ने तल्लीताल क्षेत्र से आवारा कुत्तों को पकड़ा और यह कार्य मार्च में शुरू हुआ। संस्था यह कार्य एक साल तक करेगी और बंध्याकरण के बाद कुत्तों को एंटी रैबीज टीका लगाया जाएगा।

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में 130 कुत्तों का बंध्याकरण और 220 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। गुरुवार को जीव दया फाउंडेशन की टीम ने तल्लीताल क्षेत्र से लावारिस कुत्तों को पकड़ा और बंध्याकरण के लिए लाया गया।पालिका की ओर से आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के लिए मार्च में निविदा खोली गई थी। यह कार्य जीव दया फाउंडेशन को आवंटित किया गया, जिसे प्रति श्वान 1450 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। संस्था एक वर्ष तक पालिका क्षेत्र में यह कार्य करेगी। बंध्याकरण के बाद उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया जाएगा। पहचान के लिए प्रत्येक ऑपरेशन किए गए कुत्ते के कान पर नॉच लगाया जाएगा।
जीव दया फाउंडेशन के घोषित सिंह ने बताया कि उनकी टीम की ओर से कार्य किया जा रहा है और अभी तक 130 कुत्तों का बंध्याकरण व 220 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


