नैनीताल की ज्योति हाई एल्टीट्यूट मैराथन में करेंगी प्रतिभाग
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में 72 किमी की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन होगा। नैनीताल की धावक ज्योति फर्त्याल ने इंटरनेशनल टाटा मुंबई मैराथन में छठा स्थान प्राप्त किया है और अब वे 30 मई को होने वाली इस मैराथन में भाग लेंगी। शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले 72 किमी की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नैनीताल की धावक ज्योति फर्त्याल भी प्रतिभाग करेंगी।ज्योति ने बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर छठा स्थान पाया, और इंटरनेशन लेवल पर बेहतर प्रदर्शन किया l जिसके बाद अब वे 30 मई को नीति घाटी में आयोजित होने वाली 72 किमी की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का में प्रतिभाग करेगी l इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


