Nainital News: पर्यटकों से मारपीट, पुलिस से उलझा टैक्सी बाइक चालक
हिन्दुस्तान, नैनीताल
Nainital News: नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोलघर क्षेत्र में पर्यटकों से अभद्रता और हाथापाई के आरोप में पुलिस ने टैक्सी बाइक चालक रियाजुल के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार देर रात पर्यटकों से कहासुनी के बाद विवाद हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन चालक कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से भी उलझ गया। यातायात नियमों के उल्लंघन और अभद्रता के चलते उसकी बाइक सीज कर दी गई।

Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल के गोलघर क्षेत्र में पर्यटकों से अभद्रता और हाथापाई करने के साथ पुलिसकर्मी से उलझने पर पुलिस ने टैक्सी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी रियाजुल निवासी मल्लीताल की बाइक सीज कर दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात चालक की पर्यटकों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पर्यटकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि चालक पुलिसकर्मी से भी उलझ गया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और अभद्रता के मामले में कार्रवाई की गई है।


