पुलिस ने महिला का खोया मोबाइल लौटाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालनैनीताल में पुलिस ने एक महिला पर्यटक का खोया मोबाइल खोजकर उसे वापस लौटाया। रामपुर निवासी रश्मि देवी का मोबाइल नैनीताल में खो गया था। कांस्टेबल मनोज जोशी ने मोबाइल की तलाश की और उसे बरामद करके महिला को सौंप दिया। रश्मि देवी और उनके परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

नैनीताल। नैनीताल में पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक महिला पर्यटक का खोया मोबाइल खोजकर उसे वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी रश्मि देवी पत्नी सुमित चौधरी का मोबाइल नैनीताल में कहीं खो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी ने मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद किया और महिला को वापस सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर रश्मि देवी और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी मित्र पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


