नैनीताल में प्रतिबंधित टीबी नंबर टैक्सियों पर पुलिस की सख्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में पुलिस ने प्रतिबंधित टीबी नंबर वाली टैक्सियों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, 20 से अधिक टैक्सी चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और लगभग 10 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।

नैनीताल में प्रतिबंधित टीबी नंबर टैक्सियों पर पुलिस की सख्ती

भानू जोशी, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित टीबी नंबर वाली टैक्सियों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई की। यह अभियान पूर्व में न्यायालय की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया।मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेम पंत के निर्देशन में एसआई आशा बिष्ट और दीपक कार्की की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 20 से अधिक टैक्सी वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिससे लगभग 10 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस के अनुसार, शहर में टीबी नंबर की टैक्सियों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कई चालक नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टैक्सी चालकों का कहना है कि वे लंबे समय से नैनीताल में ही रहकर टैक्सी संचालन कर रहे हैं। लगातार हो रही चालानी कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।